उमरीबेगमगंज (गोंडा)। बरौली में शनिवार को लाठी डंडो से लैस दबंगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पिटाई कर दी। जिससे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार दोपहर तीन बजे बाद बरौली निवासी उमेश्वर प्रताप सिंह व परिजन अपने काम से बाजार गए हुए थे। घर पर महिलाएं ही मौजूद थीं। आरोप है कि तभी गांव के धीरेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, राजन सिंह, राहुल सिंह व गुड्डू उर्फ राकेश लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
उमेश्वर के मुताबिक फोन पर सूचना मिली तो वह घर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज कुबेर तिवारी ने बताया कि दर्ज कर लिया गया है।