फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में बम फेंका, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले में शनिवार की देर रात रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मोहल्ले के युवकों पर बम फेंक दिया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक का नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा में देर रात तकरीबन 9 बजे रंजिश को लेकर कुद लोगों ने बम फेंका। जिसमें हैदर पुत्र अकबर, सज्जू पुत्र राजू, फरीद पुत्र लंबू, निहाल पुत्र भल्लू, अयान पुत्र गप्पू, शहजाद पुत्र सत्तार व शब्बीर अहमद घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हैदर, सज्जू व फरीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सज्जू को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मो. अकबर ने बताया कि उसके बेटे हैदर की उसके एक साथी से रंजिश चल रही थी। बताया कि उसका बेटा हैदर देर रात को दूध लेने गया था। तभी हैदर पर बम फेंक दिया गया। जिससे सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

मो. अकबर ने कोतवाली नगर में आठ लोगों के खिलाफ हमला व एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें