गोंडा। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध बंदी रज्जब अली की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के दीवान तकिया गांव निवासी रज्जब अली (50) को दुष्कर्म के आरोप में 30 अप्रैल को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बताया जाता है कि किशोरी के दुष्कर्म के घर में घुसकर उसने दुष्कर्म किया था। एक मई को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया था।
शनिवार को अचानक जेल में ही तबियत खराब हो गई। जिस पर रज्जब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई। परिवार को लोगों ने जेल कर्मियों पर रज्जब की पिटाई का आरोप लगाया है। प्रभारी जेल अधीक्षक शिवप्रताप मिश्र ने आरोपों को निराधार बताया है। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद