फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी साथ चलने को नहीं हुई तैयार तो पति ने किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंगहाचंदा में पत्नी को मायके से लेने आए पति ने पंचायत के दौरान बात करने के बहाने अलग ले जाकर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसे बचाने के दौरान पत्नी की मां चोटिल हुई है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिंगहाचंदा के ऊंचे दुबरा निवासी बच्चाराम ने अपनी बेटी ज्योति (22) की शादी करीब छह साल पहले दूधनाथ निवासी खानपुर विशेन पुरवा वजीरगंज से की थी। पति-पत्नी के बीच मतभेद की वजह से विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले नाराज होकर पत्नी मायके चली आयी थी। विवाद को खत्म कर पत्नी को ले जाने के लिए रविवार को पति अपने सहयोगियों के साथ पत्नी के मायके आया था। रविवार की सुबह ग्रामप्रधान विशाल पाठक के दरवाजे पर पति-पत्नी के बीच विवाद को शांत करने के लिए पंचायत हो रही थी।
मगर पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। इसी बीच अकेले में पत्नी से बात करने के बहाने कमरे में ले जाकर उसने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पास में खड़ी मां ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने भागकर घायल पत्नी ज्योति की जान बचाई व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घायल पत्नी की मां ने दामाद दूधनाथ उसके साथी धर्मेंद्र गोस्वामी, सत्येंद्र गिरी उर्फ छोटू व विकास मिश्रा सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि केस दर्ज करके हमलावर पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें