फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जमीन घोटाले के और तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फर्जी बैनामा कराकर करोड़ों की जमीन के घोटाले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच राज्य स्तरीय एसआईटी भी कर रही है। डीआईजी के स्तर से गठित एसआईटी भी ऐसे मामलों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

निबंधन कार्यालय सदर में फर्जी बैनामा का मामला पकड़े जाने के बाद तत्कालीन सब रजिस्ट्रार सुधा यादव ने कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि एसओजी व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के अलीगंज से बैनामा घोटाले के आरोपी अनिल सिंह निवासी मालवीय नगर, राकेश त्रिपाठी निवासी विष्णूपुरी कालोनी, महेंद्र सिंह निवासी सकरौरा करनैलगंज को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले पुलिस बृजेश अवस्थी निवासी भदुआ तरहर कोतवाली देहात, सालिकराम सिंह निवासी खैरा वृंदावन थाना परसपुर को गिरफ्तार कर चुकी है। जहां गिरफ्तारी के बाद आरोपी सालिकराम सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें