फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार जिलों में बिजली के बकायेदारों पर शिकंजा

Mon, 16 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के 114 विद्युत उपकेंद्रों पर एक साथ राजस्व वसूली का महाअभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले और बिजली चोरी के मामलों में चिह्नित उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जोन में 3,67,855 नेवर पेड उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इन पर 1,999.59 करोड़ रुपये का बकाया है। ये ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद से अब तक कोई बिल जमा नहीं किया है। वहीं, 3,11,828 लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं पर 921.81 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके अलावा बिजली चोरी के 19,494 मामलों में 155.72 करोड़ रुपये की वसूली लंबित है।

अभियान के तहत अब तक 870 बड़े और पुराने बकायेदारों को बिजली कनेक्शन काटने से पहले अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। निर्धारित समय में बकाया जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटने के साथ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अवर अभियंताओं और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


ये टीमें घर-घर जाकर बकायेदारों से संपर्क कर रही हैं और उन्हें बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कनेक्शन कटने और अन्य कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल बकाया बिल जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें