फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश अध्यक्ष व पवन बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में ओमप्रकाश सिंह अध्यक्ष और पवन सिंह मंत्री चुने गए। एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य फतेह बहादुर सिंह तथा निवर्तमान मंत्री रवींद्र नाथ पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 174 सदस्यों में से 169 ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह और केशव प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें केशव प्रसाद को 64 मत और ओमप्रकाश सिंह को 105 मत प्राप्त हुए। ओमप्रकाश सिंह विजयी घोषित किए गए। मंत्री पद के चुनाव में पवन सिंह और जितेंद्र दूबे के बीच सीधी लड़ाई थी। पवन सिंह 102 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।
इसके साथ अन्य कार्यकारिणी को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें वरिष्ठतम उपाध्यक्ष अखिलेश्वर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, आयशा बानो, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ताज मोहम्मद, संयुक्त मंत्री प्रमोद शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष वैभव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें