फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुजुर्ग की हत्या के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज। नरेंद्रपुर गांव में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी दंपती बड़कन्नू उर्फ समर सिंह और उसकी पत्नी गंगाजली को मंगलवार को पुलिस ने कटरा भोगचंद गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सुनरा देवी ने आरोपी दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कहा था कि उनके बेटे प्रमोद ने रविवार शाम घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट जला दी थी। इससे नाराज होकर आरोपी समर सिंह गाली देने लगा। शोर सुनकर 70 वर्षीय ससुर जगदंबा प्रसाद पहुंचे तो समर और उनकी पत्नी ने डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें