फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को जल्द ही मिलेंगे 1244 सहायक अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में जल्द ही 1244 सहायक अध्यापक मिलेंगे। इसके लिए शासन से आदेश जारी होने के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन सभी का चयन पहले ही हो चुका था और काउंसिलिंग भी शुरू हुई थी लेकिन नियुक्ति रोक के कारण नहीं हो पाई थी। जिले में 1620 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में कोर्ट के आदेश पर अभी हाल ही में 376 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हुई, शेष पदों पर जल्द ही नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि कोर्ट से रोक के कारण चयन रूका था। शासन से आदेश जारी होने पर नियुक्ति की कार्रवाई होगी। रोक हटने से जल्द नियुक्ति की उम्मीद है।
शासन से जिले में रिक्त पदों पर सहायक अध्यापकों के नियुक्ति की कार्रवाई चल रही थी। 1620 पदों पर सहायक अध्यापकों के चयन की कार्रवाई होनी थी लेकिन कोर्ट से रोक के चलते बीते माह सिर्फ 376 की ही नियुक्ति हो पाई है। अभी भी 1244 पदों पर चयन की कार्रवाई होनी है। इसके लिए प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है और चयनित उन अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं जो चयनित होने के बाद भी नियुक्ति नही पाए थे। उनका कहना है कि उनके साथ न्याय हुआ है।
विज्ञापन

वहीं शिक्षामित्रों में निराशा है, वैसे उन्हें शासन से उम्मीद है कि कोई रास्ता निकालेंगे। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र का कहना है कि शिक्षकों की नियुक्ति हो लेकिन शिक्षामित्र जो टीईटी पास हैं उन्हें भी सहायक अध्यापक के पद नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि शासन से उम्मीद है कि उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के साथ न्याय करेंगे। वहीं नए नियुक्त शिक्षक अरूण कुमार मिश्र ने कहा कि चयनित होने के बाद भी जिन साथियों को नियुक्ति नही हो पाई थी उनके चयन जल्द होने से खुशी है।
72825 शिक्षक भर्ती के शिक्षक एआरपी के लिए कर सकेंगे आवेदन
ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर शैक्षिक गुणवत्ता के लिए एआरपी का चयन अब जल्द पूरे होने की उम्मीद है। एक साल से कार्रवाई होने के बाद काफी पद रिक्त हैं। 72825 शिक्षक भर्ती के प्रथम बैच के सहायक अध्यापकों के पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इससे अब वह भी इसमें आवेदन कर सकेंगे। पहले बैच में करीब 1250 शिक्षकों का चयन नवंबर 2015 में हुआ था। इसमें से वैसे तो कुछ शिक्षिकाएं गैर जिला तबादले में जा चुकी हैं वहीं शिक्षकों ने इस बार आवेदन कर रखा है। फिर भी इनकी संख्या अधिक है। बीते 18 नवंबर को इन सभी शिक्षकों ने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने एआरपी चयन के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी है। उनका कहना है कि नए शिक्षकों के आवेदन होने से स्कूलों में ऊर्जा से काम हो सकेंगे। उन्होने अपील भी किया कि पांच साल पूरे कर चुुके शिक्षक एआरपी के लिए आवेदन करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ब्लाक स्तर पर करें।
शिक्षक भर्ती पर रोक हट गई है और उम्मीद है कि शासन आयोग से अनुमति लेकर जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश जारी करेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें