फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत 94 नए संक्रमित

विज्ञापन
गोंडा के रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच करती मेडिकल मोबाइल की टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण का खतरा जिले में तेजी से फैल रहा है। सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 94 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना से मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे स्थिति भयावह हो रही है। पिछले सप्ताह से अभी तक सात लोगों की कोरोना से हुई मौत से जिले में दहशत की स्थित बनी हुई है। मंगलवार को एससीपीएम हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है।
वहीं रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच किए जाने पर 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये। कोरोना से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 614 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

गंभीर कारोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अन्य को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैँ। वहीं संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करवाने के लिए लगातार गश्त कर रहे हैं।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के निर्देश पर मंगलवार को मसकनवा के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पूरे कस्बे में नाइट कर्फ्यू के अनुपालन को लेकर दुकानदारों से अपील किया कि जिला प्रशासन के आदेश का अनुपालन हर हाल सुनिश्चित करने के साथ बिना मास्क किसी को भी कोई समान बिक्री नहीं करनी है।
दो गज की दूरी के लिये दुकान के अंदर-बाहर गोले में ग्राहकों को खड़ा होने को कहा जाये। कृष्ण कुमार राणा ने कहा कि 09 बजे अगर कोई भी व्यक्ति मिलता है और कोई दुकान प्रतिष्ठान खुला मिला तो कानूनी कार्यवाई के साथ संबंधित व्यक्ति को जेल की हवा भी खानी पड़ेगी।
इसीक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के ईओ शिवम द्विवेदी के निर्देश पर कर्मियों द्वारा लाउड स्पीकर से पूरे कस्बे वालो को कोविड- 19 के अनुपालन व जागरूक करने के उद्देश्य से दो गज दूरी, मास्क जरूरी, बराबर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करे आदि स्लोगन से जागरूक करने के साथ सफाई कर्मियों द्वारा पूरे वार्डों के दुकानों व मकानों को स्प्रे मशीन से सैनिटाइज करने का कार्य चलाया गया।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम हीरा लाल ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का हर हाल में लोगों को अनुपालन कराया जायेगा और जरूरत पड़ी तो सख्ती भी की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें