गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले एक बार फिर सामने आने लगे। करीब दो सप्ताह राहत के बाद बुधवार को तीन नए मामले सामने आए जिसके साथ ही जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या छह हो गई।
कोरोना संक्रमण के संभावित चौथी लहर की आशंका को देखकर स्वास्थ्य महकमा फिर से सक्रिय हो गया। बस स्टाप, रेलवे स्टेशन तथा जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर जांच तेज कर दी गई। पर्चा काउंटर पर हुए जांच में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने कहा कि कई प्रदेशों में संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हो गई ऐसे में कोरोना नियमों का पालन किया जाना बहुत आवश्यक है। घर से निकलते समय मास्क का जरूर लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। (संवाद)