गोंडा। कोरोना का संक्रमण एक बार फिर जिले में पांव पसारने लगा है। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर हुई जांच में तीन नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कोविड अस्पताल के 200 बेड मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को अस्पताल में पर्याप्त दवाएं, मास्क, ग्लब्स, पीपीई किट का स्टॉक रखने के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट व अन्य उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा है।
जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आई एक युवती व दो युवकों का कोराना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई । जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है। जिले में अन्य जगहों से आने वालों की जांच तेज कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है।
ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की हो जांच
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि बदलते मौसम के कारण बढ़े सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी की जांच जरूर करवाएं तथा ओपीडी में इलाज करते समय उनका कंट्रेक्ट हिस्ट्री का भी जानकारी लें।
कोविड जांच की स्थित एंटीजन जांच-497
आरटीपीसीआर-323
ट्रू-नॉट-0
पॉजिटिव-3
-