फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने कथित वैज्ञानिक को मनकापुर से दबोचा

Sat, 25 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/गोंडा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गोंडा पुलिस के साथ मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ गांव में दबिश दी। यहां महिला शिक्षक संग दुष्कर्म के आरोपी कथित वैज्ञानिक की तलाश में शनिवार को पहुंची थी। पुलिस टीम ने आरोपी वैज्ञानिक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के समथ पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड के बाद आरोपी को साथ लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई। कोतवाल मनकापुर चितवन कुमार ने बताया कि खोड़ारे थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाने में 4 मार्च 2023 को कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि छत्तीसगढ़ के खरसिया क्षेत्र के एक कॉलेज में शिक्षक है। वहां पर किराये के एक मकान में रहती है। महिला शिक्षक के मुताबिक उसके पिता सूर्य प्रकाश (तथाकथित वैज्ञानिक) के यहां रिश्ता लेकर गए थे। उस समय डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी ने उसकी फोटो व व्हाट्सएप नंबर मांग लिया था। बाद में डॉ. सूर्य प्रकाश के घर वालों ने शादी का रिश्ता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

महिला शिक्षक के पिता की मृत्यु हो गई तो सूर्य प्रकाश उसके घर शोक जताने आए थे। उससे शादी करने का आश्वासन दिया। दोनों के बीच व्हाट्सएप मैसेज बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि सूर्य प्रकाश शादी के बारे में बात करने के बहाने 27 जनवरी 2023 को उसके कमरे पर पहुंच गए और शादी का झूठा दिलासा देते हुए शारीरिक संबंध स्थापित किया। मुहूर्त निकलवाने के बहाने 10 फरवरी 2023 को वहां से वापस अपने घर चले गए। महिला शिक्षक ने फोन कॉल करके शादी का दबाव बनाया तो सूर्य प्रकाश ने उसे बर्बाद कर देने की धमकी देते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के एएसआई पृथ्वीराज मोहंती, कांस्टेबल चंद्रशेखर के संग छापा मारकर आरोपी सूर्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस संग लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें