गोंडा। कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कोरोना जांच किया जिसमें 75 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इस वर्ष के सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गयी है। संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना का संक्रमण जिले में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर लिए गए 1616 सैंपल में 75 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 245 तक पहुंच गई है। संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
56 कोरोना संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में तथा 22 का एससीपीएम अस्पताल में हो रहा है। शेष संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं। अब तक जिले में 5382 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 70 लोगों की मौत हो चुकी है।