फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संयुक्त शिक्षा निदेशक को अवमानना नोटिस जारी

Fri, 05 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सेवानिवृत्त शिक्षक आत्म प्रकाश सिंह को नियमित न करने और पेंशन न देने के मामले में हाईकोर्ट ने मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को अवमानना नोटिस जारी किया है। मनकापुर बाजार निवासी आत्म प्रकाश सिंह को 20 सितंबर 1988 को एपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक प्रदर्शक (डिमांस्ट्रेटर) पद पर नियुक्त किया गया था। बाद में पदोन्नति पाकर वे प्रवक्ता बने।
विज्ञापन

35 वर्ष तक सेवा देने के बाद 31 मार्च 2023 को वह सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उन्हें नियमितीकरण और पेंशन का लाभ नहीं दिया गया।
पांच जनवरी 2024 को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने उनका नियमितीकरण आवेदन निरस्त कर दिया। आत्म प्रकाश सिंह ने इस आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की।
13 सितंबर 2024 को न्यायालय ने संयुक्त शिक्षा निदेशक का आदेश रद्द कर दिया और दो माह के भीतर याची को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमित करने और पात्र होने पर पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया। इसके बाद भी अनुपालन न होने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। प्रकरण की अगली सुनवाई जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें