फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, होम डिलीवरी ठप

Thu, 21 May 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। क्षेत्र के लगभग 14 हजार इंडेन गैस उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि सहालग के बाद समस्या कम होगी, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। पंकज, राधा, वली मोहम्मद और शिवनरायन ने बताया कि वे चिलचिलाती धूप में सिलिंडर लेने पहुंचे तो उन्हें 12 किलोमीटर दूर करनैलगंज के सकरौरा इंडेन ग्रामीण एजेंसी पर बुकिंग ट्रांसफर होने की बात कहकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

अनीता और रीता ने बताया कि मां अन्नपूर्णा इंडेन गैस एजेंसी पर कनेक्शन होने के बावजूद उन्हें मैजापुर या सकरौरा जाने को कहा जाता है। क्षेत्र के करीब 400 उपभोक्ता इस समस्या से जूझ रहे हैं। दिनेश, शुभम, कंचन, बबलू और विनोद ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक होम डिलीवरी नहीं दे रहे हैं, लेकिन उसका शुल्क वसूल रहे हैं।

एजेंसी प्रबंधक सुमित ने बताया कि लोड कम आने के कारण नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने बुकिंग ट्रांसफर की है। जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इंडियन ऑयल के अधिकारियों से बात कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाएगी। होम डिलीवरी न होने पर शुल्क लेना गलत है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें