फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहर में बिजली कटौती से जूझे उपभोक्ता

Sat, 25 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर में शुक्रवार को 20 से अधिक मोहल्लों में तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती हुई। दोपहर के समय बिजली न होने से गर्मी में उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। कहीं पर तार टूटने तो कहीं ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के चलते दिक्कत आई।
विज्ञापन

शहर के विकास नगर, तरीनपुर, ग्वालमंडी, पंचमपुरवा, आनंद नगर, मेला मैदान, भार्गव कॉलोनी, नवीन चौक सहित 20 मोहल्लों में दिन में कई बार बिजली कटौती हुई। नवीन चौक इलाके में तार टूटने से करीब दो घंटे बिजली गुल रही।
इसी तरह नैपालापुर इलाके में फॉल्ट आ गया। इससे तीन घंटे सप्लाई बाधित रही। दोपहर के समय कटौती होने से गर्मी में लोग परेशान रहे। कूलर व पंखा बंद होने से काफी दिक्कतें आई। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद फॉल्ट को सही किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें