फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को स्थानीय बाजार के लोगों ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीओे उतरौला ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाजारवासी डॉ. इफ्तेकार, राम विलास, स्वामीनाथ, पूजाराम, रिंकू गुप्ता आदि ने पेहर बाजार में 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बिजली का बिल अदा करने के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदल रहा है। 100 केवीए का लगा खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई व कर्मियों से कई बार मांग की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग चक्का जाम कर महकमा के खिलाफ आंदोलन करेंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ उतरौला सुरेन्द्र वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीओ ने कहा कि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें