फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अंडरपास का निर्माण शुरू 10 हजार को मिलेगा लाभ

Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कचहरी स्टेशन के आगे पथवलिया गांव में अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या झेल रही करीब 10 हजार की आबादी को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर कचहरी स्टेशन से पथवलिया गांव के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। बारिश में जलभराव के कारण आवागमन बंद हो जाता है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। इस समस्या को लेकर वर्षों से कागजी कार्यवाही चल रही थी। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था।
महीप कुमार दूबे का कहना है कि जलभराव के कारण पूरी फसल नष्ट हो जाती है। अंडरपास बनने से राह आसान होगी। संजय यादव का कहना है कि रेलवे लाइन के उस पार उनका खेत है। रेलवे ट्रैक पार कर खेत में जा पाते थे।
विज्ञापन


राजेंद्र यादव का कहना है कि बहुत मुश्किलें होती थीं। अब अंडरपास की सुविधा मिलेगी। प्रधान प्रतिनिधि धनलाल दूबे ने बताया कि अंडरपास का निर्माण हो जाने से हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें