इटियाथोक। ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द में बीते चार अक्तूबर को रामशंकर के पुत्र मंगलदेव (15) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के लिए विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने अपने खर्च से आवास निर्माण शुरू कराया है। विधायक व एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्त ने रविवार को रामशंकर वर्मा को पट्टे की भूमि के कागजात सौंपे। विधायक ने बताया कि शासन से भूमि, अंत्योदय कार्ड व बलरामपुर चीनी मिल में मृतक के पिता को नौकरी की व्यवस्था कराई गई है। धानेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंसाराम वर्मा ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। मौके पर तहसीलदार सदर मनीष वर्मा, सुरेश, कुलदीप आदि मौजूद रहे। (संवाद)