रुपईडीह। कौड़िया के नदावा गांव निवासी पंकज द्विवेदी (30) शनिवार देर शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय लड़खड़ा कर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई हरीश द्विवेदी ने बताया कि पंकज दिल्ली की एक कंपनी में अकाउंटेंट थे। दीपावली पर घर आने के लिए शनिवार को ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। फोन पर घरवालों से बात कर रहे थे, तभी ट्रेन आ गई तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। प्लेटफार्म पर ही लड़खड़ाकर गिरने से उनकी जान चली गई। जीआरपी से सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)