इटियाथोक। मेहनौन क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित इटियाथोक-बाबागंज मार्ग का निर्माण कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। निर्माण कार्य शुरू होने से नागरिकों ने खुशी जाहिर की है। 21 किलोमीटर लंबी सड़क 38 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी। सात मीटर चौड़ी सड़क के अलावा दो-दो मीटर की पटरी का निर्माण होगा। (संवाद)