फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिव्यांग पर फायरिंग का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली के लक्ष्मनपुर असहनिया गांव निवासी दिव्यांग करन गिरि (17) बृहस्पतिवार रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद डाॅक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। दिव्यांग के पिता विष्णु गिरी ने एक युवक पर बेटे पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि महराजगंज मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने उनकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उसने दुकान के नीचे शटर में हाथ डालकर बेटे पर तमंचे से फायर कर दिया। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि विष्णु जिस युवक पर आरोप लगा रहे हैं, उसी के बड़े भाई की 2016 में हत्या कर दी गई थी। जिसमें वह आरोपी हैं और उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। सात नवंबर को सुनवाई होनी है। इसलिए पेशबंदी में तहरीर दी है। मामले की जांच सोनी गुमटी चौकी प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें