फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नदी और बांध के बीच हो रहा ठोकर का निर्माण

Fri, 16 May 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में तटबंध के मरम्मत की ड्रोन से ली गई तस्वीर। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। एल्गिन चरसड़ी बांध की सुरक्षा और बांध में रेनकट, रैट होल को भरने का काम चल रहा है। 15 जून तक तीन स्पर और ठोकर बनाने के साथ-साथ बांध को सुरक्षित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बहुवन मदार माझा के पास तीन स्पर व ठोकर बनाने का कार्य कराया जा रहा है। 15 जून से नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम शुरू हो जाता है। जलस्तर बढ़ने के पहले पहले बांध को सुरक्षित रखने के लिए स्पर का निर्माण पूरा करने की कवायद तेजी से चलाई जा रही है। तीन स्पर और विभिन्न प्रकार के कट भरने के लिए विभाग द्वारा तीन करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया गया है। जिससे स्पर का निर्माण प्रगति पर है।
जेसीबी और पोकलैंड मशीन के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से पत्थर और बोल्डर डालकर नदी और बांध के बीच ठोकर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। एक वर्ष के भीतर बरसात के चलते बांध पर करीब दो दर्जन स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और चूहों ने बांध में होल बना रखे हैं। इन्हें भरने के लिए भी तैयारी चल रही है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज आर्य और अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है। 15 जून तक समस्त कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद बांध पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें