फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर बलरामपुर में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़िता ने बताया कि बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली में तैनात सिपाही शशांक दुबे काम के सिलसिले में गोंडा आया-जाया करता था। इस दौरान एक साल पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई और उसने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उससे अक्सर बातचीत होने लगी।
इसके बाद वह उसने मिलने आता था। उसने शादी की बात रखी तो वह तैयार हो गई और आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। बलरामपुर पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें