फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्रीन दीपावली का करें विचार...

Thu, 16 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 ग्रीन दीपावली के लिए रैली निकालते मंडलायुक्त श​शिभूषण लाल सुशील, मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्य
विज्ञापन
गोंडा। ग्रीन दीपावली और स्वच्छ मंडल के स्लोगन के साथ बृहस्पतिवार को रैली निकाली गई। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील और मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण ने रैली की अगुवाई की।
विज्ञापन

ग्रीन पटाखे जलाने को लेकर अधिकारियों ने मंडलायुक्त आवास से अंबेडकर चौराहा तक पैदल भ्रमण किया। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ हवा सबका अधिकार, ग्रीन दीपावली का करें विचार... जैसे नारों से बच्चों ने आमजन को संदेश दिया कि त्योहार खुशी से मनाएं, लेकिन प्रकृति की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। मंडलायुक्त ने कहा कि दीपावली आनंद और प्रकाश का त्योहार है, जिसे प्रदूषण रहित तरीके से मनाना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, डॉ. तन्वी जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें