फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की ही खुली रहीं दुकानें

Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बंदी में भी खुला रहा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी के विरोध में राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद कराने की हवा निकल गई। नोट बंदी को लेकर बाजार बंद कराने निकले शहर के कई पुराने कांग्रेसियों के ही व्यापारिक प्रतिष्ठान रोज की तरह खुले रहे। कांग्रेस की ओर से कई गये विरोध प्रदर्शन को भी उनके मैनेज कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन का कोई समर्थन नही मिला।
विज्ञापन

 
नोट बंदी के विरोध में कई राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस की ओर से 28 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया था। लेकिन सोमवार को जिले में उसका कोई असर नही दिखा। शहर के मोहल्ला रानी बाजार, चौकबाजार, ठठेरी बाजार, एकता बाजार, पटेल नगर बाजार, सराफा बाजार, गल्ला बाजार व बजाजा बाजार समेत आसपास के इलाकों की सभी दुकानें रोज की तरह खुली रहीं।

रबी सीजन की खेतीबाड़ी व सहालग के जोरदार सीजन में रोजाना की तरह कैश किल्लत के इस दौर में भी दुकानों पर खरीदारी होती रही। यही नही सोमवार को पार्टी के आह्वान पर भारत बंद कराने निकले पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी तारिनी पाण्डेय जो महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, इनके कई व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। पूर्व शहर अध्यक्ष अमरजीत सिंह की स्टील की दुकान भी खुली रही। 
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व के भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कोई प्रतिष्ठान तो बंद नहीं करा पाये मगर नोटबंदी के विरोध में धरना देकर केंद्र सरकार पर भड़ास जरूर निकाली। पार्टी जिलाध्यक्ष बीएल चौबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर के अदमगोंडवी खेल मैदान में धरना देकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के नोट बंदी से आमजन परेशान है। ऐसे में कैश किल्लत की समस्या से निदान दिलाया जाए। वहीं धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी सतीश अजमानी ने नोट बंदी को गैर वाजिब करार दिया।

आरोप लगाया कि सरकार के फैसले से लोगों की मौत हो रही है। जिलाध्यक्ष बीएल चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला जनहित में नही है। शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि पीएम ने विदेश से कालाधन लाने की बात कही थी लेकिन वह भारत में तलाश रहे हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेंद्र सिंह, राघवराम मिश्रा, हनोमान सिंह, अरविंद सिंह, कुतुबुद्दीन खां, इसरार अहमद, महिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष तारिनी पाण्डेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें