फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कांग्रेस प्रवक्ता की भाजपा सदस्यता का कार्ड वायरल

Sat, 21 Sep 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ​शिवकुमार दूबे का भाजपा सदस्यता का कार्ड। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के सदस्यता अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिवकुमार दुबे का सदस्यता कार्ड बन गया। शनिवार को सदस्यता का कार्ड वायरल हो गया। जिला प्रवक्ता ने अभियान पर सवाल उठाया कि इस तरह कैसी सदस्यता कराई जा रही है। भाजपा को घेरते हुए कहा कि इस तरह पार्टी को कैसे मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से मांग की है कि इस तरह फर्जी सदस्य बनाने के अभियान पर अंकुश लगाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि किसी को फर्जी सदस्य बनाया ही नहीं जा सकता। सदस्य वही बन सकता है जिसका मोबाइल हो। जो सदस्य बना है उसने स्वयं ही सदस्यता ली होगी। यदि कोई दिक्कत है तो सदस्यता से छोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें