फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में असफल होने पर एटीएम में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी में असफल होने पर एटीएम में की तोड़फोड़
विज्ञापन

गोंडा। नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में एक युवक ने चोरी का प्रयास किया। उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोरी करने में असफल होने पर उसने तोड़फोड़ की। अभी तक आरोपी युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की रात एक युवक चोरी करने के प्रयास से एटीएम के अंदर दाखिल हुआ। उसने टेप लगाकर कैमरे को बंद कर दिया। युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एटीएम में चोरी से असफल युवक ने इसके बाद तोड़फोड़ किया। सुबह बैंक कर्मियों को मामले की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें