फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रमोद झा को गुलाब का फूल व मांगपत्र देते कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के फैसले के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रमोद झा को गुलाब का फूल भेंटकर गांधीवादी तरीके से फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन




जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार लोगों को यूपीआई के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करती रही है। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर किसी भी तरह का शुल्क लगाने से आम लोगों, छोटे कारोबारियों और दुकानदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।



कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और शुल्कमुक्त बनाए रखना जरूरी है। गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की जा रही है। इस दौरान प्रदुम्न शुक्ला, दशरथ, रिजवान, सुकई भारती, बरकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें