फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले से कांग्रेसी नाराज

Wed, 24 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहां घटना के बाद से कांग्रेसियों में नाराजगी है। मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी व प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें असम सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की शह पर हमला किया जा रहा है। कार्यक्रमों की अनुमति निरस्त कर दी गई है। इस पर कांग्रेसजन चुप नहीं बैठेंगे। सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। ज्ञापन में असम सरकार को बर्खास्त करने, भारत जोड़ो न्याय यात्रा तथा राहुल गांधी की सुरक्षा की मांग की गई है।
जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, प्रद्युम्न शुक्ला, विनय त्रिपाठी, चांद खान, अरविंद शुक्ला, रघुपति त्रिपाठी, शाहिद अली, सगीर खान, राम सिंगार भारती, ओमप्रकाश सोनकर, फूल मोहम्मद, उत्कर्ष त्रिपाठी, हरीराम वर्मा, अबसार अहमद, अनुपम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई भी ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ी है। 21 जनवरी को राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा व आरएसएस के इशारे पर हमला कराया गया। कांग्रेस पार्टी का बैनर बोर्ड उतरवाया गया। सरकार राहुल गांधी से डरती है। इस अवसर पर अब्दुल रहमान, अजय रस्तोगी, मोबीन खान, सैयद अब्दुल मुजीब, अनुपमधर दुबे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें