फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पराली से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस, जैविक खाद का भी होगा उत्पादन

Thu, 23 Feb 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बलरामपुर के सिरसिया गांव में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट का निरीक्षण करते डीएम डॉ
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किए गए निवेश के तहत सदर तहसील के सिरसिया गांव में बन रहे बायोगैस प्लांट का बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। बताया गया कि 100 करोड़ से बन रहे प्लांट में पराली व गन्ने के वेस्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस बनाई जाएगी। इसके लिए किसानों को दो रुपये प्रति किलोग्राम पराली का मूल्य दिया जाएगा। इससे सीएनजी गैस बनाने के साथ ही जैविक खाद भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन



डीएम को बताया गया कि इससे एक तो पराली जलाने की समस्या दूर हो जाएगी। दूसरा किसानों को पराली का भी पैसा मिलेगा। वहीं, जैविक खाद भी किसानों को मिल सकेगी। इससे खेती को और बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त राजेश पांडेय ने बताया कि लखीमपुर खीरी की आरएलजी प्राइवेट लिमिटेड इसका निर्माण करा रही है। जून तक पूरा हो जाएगा। इससे 250 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिल सकेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व प्रदीप कुमार, डीईएसटीओ मोहम्मद नासेह, अपर डीईएसटीओ राजेश कुमार पटेल, डीडी कृषि प्रभाकर सिंह, डीआईओएस गोविंद राम व जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा मौजूद थे।

जांच के आदेश
डीएम ने डायट में एक करोड़ 25 लाख रुपये से निर्माणाधीन अध्ययन कक्ष व कॉन्फ्रेंस रूम और जिला संयुक्त हॉस्पिटल में 89 लाख रुपये से निर्माणाधीन होम्योपैथिक भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री ईंट, मोरंग व सरिया आदि की गुणवत्ता को देखा। पीडब्ल्यूडी की प्रयोगशाला में ईंट की गुणवत्ता की जांच के लिए टेक्निकल टीम को निर्देशित किया। डीएम ने डायट में संचालित अभ्युदय कोचिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से पठन-पाठन की जानकारी प्राप्त की। छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें