फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दोपहर में अवैध कब्जे की शिकायत, शाम को गरजा बुलडोजर

Wed, 22 Jan 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चला बुलडोजर।
विज्ञापन
बड़गांव (गोंडा)। आम जनता की शिकायत पर डीएम का तुरंत एक्शन बुधवार को दिखाई पड़ा जब दोपहर में अतिक्रमण की शिकायत हुई और शाम हो ही कब्जा ध्वस्त कर दिया गया। इस जमीन पर एक मैरिज लॉन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के तिकोना पार्क में बुधवार को नागरिक संगम कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा के समक्ष पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा गूंजा। इसके बाद पटेल नगर पश्चिमी स्थित नगरपालिका की दो बीघा जमीन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में डीएम खुद मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को खाली करा दिया गया।
नागरिक संगम कार्यक्रम में डीएम से लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि आवास विकास कॉलोनी में मकान के बगल में खाली पड़े प्लाॅट में कूड़ा फेंका जा रहा है। डीएम ने ईओ नगर पालिका एवं आवास विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट के मालिकों को नोटिस भेज कर बाउंड्री करने के निर्देश दें। अधिकांश समस्या पार्क, नाले-नालियों पर अवैध कब्जा और जलभराव को लेकर थी।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को निराकरण के निर्देश दिए। डीएम ने नगरपालिका में रुके पड़े 30 दाखिल खारिज के आवेदनों को हरी झंडी देकर ईओ को आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें