फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सभी चीनी मिलों में खुलेंगे शिकायत केंद्र

Fri, 20 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सुभागपुर क्रय केंद्र पर जानकारी लेते जिला गन्ना अ​धिकारी सुनील कुमार सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। गन्ना किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब चीनी मिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले की सभी नौ चीनी मिलों में पूछताछ एवं शिकायत केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर किसानों की शिकायतें दर्ज करने और उनके निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने चीनी मिल प्रबंधन को शिकायत केंद्रों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती करने और 12 रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इनमें दो रजिस्टर बैंक खाता संख्या में सुधार और दो कृषि योग्य भूमि के विवरण में संशोधन से संबंधित शिकायतों के लिए निर्धारित किए जाएंगे। शेष रजिस्टरों में अन्य समस्याएं दर्ज की जाएंगी। डीसीओ ने शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने सुभागपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।


उतराई के नाम पर वसूली प्रतिबंधित
डीसीओ ने मनकापुर, मैजापुर, कुंदरखी, बभनान, बलरामपुर, रोजागांव, हैदरगढ़, मोतीनगर और इटौंजा चीनी मिलों को निर्देश दिया है कि मिल गेट और बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर किसानों से कोई शुल्क न वसूला जाए। उतराई के नाम पर वसूली की शिकायत पर संबंधित मिल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें