फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20 बार शिकायत, नहीं हुआ समाधान

Sat, 08 Apr 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली में जनसमस्याएं सुनते एसडीएम न्यायिक व कोतवाल। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। साहब! अधिकारियों के दफ्तर, थाना व समाधान दिवस में अब तक 20 बार शिकायत कर चुका हूंं। मगर समस्या नहीं दूर हुई। ऐसी ही शिकायतों की शनिवार को थानों में आयोजित समाधान दिवस में भरमार रही। 17 थानों में कुल 167 शिकायतें आईं। इनमें 103 शिकायतेें राजस्व व 64 शिकायतें पुलिस से संबंधित रहीं। जिसमें से सिर्फ 19 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह व डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां सिकटिहवा गोसाईं पुरवा निवासी हरीश कुमार गोस्वामी ने बताया कि उसकी बैनामे की जमीन पर गांव का एक व्यक्ति जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। नगर कोतवाली में कुल सात शिकायतें आईं। जिसमें फौजादारी से संबंधित दो मामलों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां पिपरा पदुम निवासी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि आबादी की जमीन पर उसका पुश्तैनी मकान था, उसके बाबा ने 1951 में बनवाया था जो जर्जर हो गया था। उसे पांच साल पहले ध्वस्त करा दिया। अब पड़ोसी मकान नहीं बनवाने दे रहे हैं। अधिकारियों के ऑफिस, थाना व समाधान दिवस में मिलाकर 20 बार शिकायत कर चुका हूं। मगर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में एसडीएम न्यायिक अशोक कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार रोहित कुमार एवं संतोष कुमार यादव के साथ इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह शिकायतें सुनीं। गुरवलिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मुख्य मार्ग पर जबरन कब्जा करके दीवार और पिलर का निर्माण शुरू करा दिया। जिसकी शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांव का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।
कोतवाली करनैलगंज में ही बसंतपुर कमियार गांव के बच्चा राम, रामराज, मायाराम, मुंशीलाल, रामफेर ने शिकायत की। बताया कि गांव के चकमार्ग को दबंग ने जबरन जोतकर अपने खेत में मिला लिया और चकमार्ग न होने से गांव वालों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें