फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपेनियन के सहारे रची जा रही धांधली की साजिश

Wed, 06 Jan 2016 11:32 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान के दौरान कंपेनियन-सहायक वोट के सहारे गोलमाल करने का आरोप निर्दलीय प्रत्याशी जगरानी ने लगाया है। जगरानी ने शासन से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही निर्दलीय उम्मीदवार जगरानी ने दूरभाष पर बताया कि सत्ताधारी दल के लोग कंपेनियन वोट के नाम पर गुरुवार को होने वाले मतदान में पढ़े-लिखे वोटरों को भी कंपेनियन देने की साजिश की जा रही है।

जगरानी ने मुख्यमंत्री से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कार्रवाई की मांग की है।

जगरानी देवी के आरोप पर डीएम प्रीति शुक्ला ने कहा कि कंपेनियन वोट के लिए जिन सदस्यों ने आवेदन किया है उनकी जांच की जा रही है।

कंपेनियन देने या न देने का फैसला मतदान के कुछ देर पूर्व किया जाएगा। डीएम ने यह नहीं बताया कि कंपेनियन वोट के लिए आवेदन करने वाले सदस्यों की संख्या कितनी है। उन्होंने यह कहा कि सूची चस्पा होने के बाद आपको सदस्यों की संख्या का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शीला देवी तथा डीडीसी सदस्य नीतू मिश्रा के पति अनूप मिश्र ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रेक्षक आकाशदीप को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि सक्षम डीडीसी सदस्यों को भी मतदान के लिए सहायक देने का कुचक्र किया जा रहा है। इन लोगों ने प्रेक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें