फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय की छत ढही

विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में घटिया निर्माण के कारण गिरी सामुदायिक शौचालय की छत। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। इटियाथोक के बाबागंज में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार को शौचालय के छत की ढलाई की गई थी। उसी शाम को छत भरभरा कर ढह गयी। निर्माण स्थल पर मजदूर भी काम कर रहे थे। यह कहिये कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। मलवा हटाने और फिर से छत ढालने का काम तेजी से प्रारंभ हो गया है। इस मानक विहीन और लापरवाही पूर्ण निर्माण कार्य से कई लोगों पर उंगलियां उठनी शुरू हो गयीं हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशानुरूप पूरे क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा। इटियाथोक ब्लॉक के संत सहजवन इंटरमीडिएट कॉलेज श्रीनगर बाबागज के परिसर में ग्राम पंचायत श्रीनगर की ओर से 08 लाख 75 हजार की लागत से छह सीटर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। 17 अक्तूबर की शनिवार को छत की ढलाई की गयी थी। कई मजदूर निर्माण स्थल के पास काम कर रहे थे, लेकिन कुशल यह रहा कि मजदूर डाली गई छत के नीचे से बाहर आ गए थे।
अन्यथा कई मजदूर मौके पर चपेट में आ सकते थे। आसपास के लोगों ने कहा कि घटिया निर्माण के कारण छत ढह गई है। चूंकि एक जनप्रतिनिधि के कॉलेज परिसर में निर्माण हो रहा था इसलिए किसी ने आवाज नहीं उठाई। अधिकारी भी इसे जानते हैँ लेकिन वे बोलने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान श्यामकमल यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शटरिंग में नीचे टेक कम लगा था, इसलिए छत में डाला गया एंगल झुक गया और छत गिर गई। पुनर्निर्माण का कार्य बहुत शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें