गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने आयुक्त सभागार में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मण्डल के सभी जनपदों में पीएफएमएस पोर्टल, स्वच्छाग्राहियों का भुगतान, जियो टैगिंग का अनुमोदन, ओडीएफ सत्यापन, अत्येष्टि चयन और निर्माण, जन योजना अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा है सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधीनस्थों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव में प्लास्टिक कचरा एकत्र किए जाने के कार्य का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि गांव-गांव प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के बाद कार्य की प्रगति, उसे राज्य व केंद्र की वेबसाइट पर अवश्य अपलोड करें।
इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार पांडेय, उपनिदेशक पंचायत व मंडल के सभी जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सतपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।