फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर अधूरे कार्य पूरे न कराए तो भुगतना पड़ेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडलीय स्तर पर संचालित कार्ययोजनाओं की धीमी प्रगित पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जतायी है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेताया है कि समय पर अधूरे कार्य पूरे न कराए जाने पर जिम्मेदारों को चिह्नित कर सीधे कार्रवाई की घेरे में लाया जाएगा। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल सोमवार को परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प मिशन से जुड़े कार्यों के साथ ही मंडलीय जिलों में संचालित अन्य योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्धारित समय के बाद भी विभिन्न योजनाओं के अधूरे पड़े कार्यों को समय से पूरा कराए जाने पर विशेषतौर से जोर देते हुए कहा कि इसके लिए जिन विभागों में बजट की कमी हो वह जिलाधिकारी के माध्यम से सीधे शासन को पत्र भेजे। आयुक्त ने विशेषतौर पर परिषदीय स्कूलों की बदहाली दूर करने को संचालित कायाकल्प मिशन से जुड़े कार्यों के साथ ही बिजली बिलों की बकाया राशि को जमा कराए जाने पर जोर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि पंचायत राज विभाग गांवों से जुड़ी कार्ययोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ ही मनरेगा के तहत श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए।
मंडलायुक्त ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह संचालित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक दशा में तय लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। इस दौरान 70 प्रतिशत के ऊपर पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को हर हाल में एक माह में पूर्ण करा लिया जाय। बैठक के दौरान आयुक्त ने कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई , विद्युत, खाद्य सुरक्षा, कृषि, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज, समाज कल्याण विभागों के स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी व निर्माण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को परखा। इस दौरान कृषि तथा पशुपालन विभाग को विशेषतौर पर निर्देशित किया गया कि वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आधार प्रमाणीकरण, नाम मिस मैच तथा लंबित आवेदनों की जांच कराकर पात्रों को ही योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करें डीएम व सीडीओ
आयुक्त ने डीएम व सीडीओ को निर्देशित किया कि वह नियमित तौर पर स्वयं ब्लॉक स्तर पर संचालित गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां संचालित भूसा, पानी, हरा चारा आदि के साथ ही संरक्षित पशुओं को सुरक्षित रखे जाने के इंतजाम का स्थलीय सत्यापन करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद सभी अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों निर्देशित किया कि बूस्टर डोज से वंचित लोगों को चिह्नित कर सभी छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कराएं। आने वाले प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत जिलों में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने व अमन चैन का माहौल बनाए रखने के लिए सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को अभी से सुरक्षा निगराी की कार्ययोजना तैयार कर लागू कराए जाने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक वीके सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के साथ ही चारो जिलों के डीएम व एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें