गोंडा। आईजीआरएस पोर्टल पर पहली अगस्त से 11 अगस्त के बीच प्राप्त 62 मामलों में से 11 के फीडबैक असंतोषजनक मिले। इसमें अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल, मुख्य अभियंता विद्युत, संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग के शत-प्रतिशत फीडबैक असंतोष जनक मिलने पर आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा कि कोई भी फीडबैक असंतोषजनक न होने पाए, इसके लिए मिलकर प्रयास करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी संदर्भ का निस्तारण समयसीमा के भीतर नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)