फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज

Wed, 13 Jan 2016 11:34 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय के हॉकी फील्ड पर बुधवार को महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हाकी टूर्नामेंट शुरू हो गया। बलरामपुर राज परिवार के युवराज जयेंद्र प्रताप सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाराजकुमार जयेंद्र प्रताप सिंह को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। एनसीसी प्रभारी डॉ. राघवेंद्र सिंह एवं कैडेटों द्वारा सलामी देने के बाद महाराज कुमार ने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। टूर्नामेंट अध्यक्ष कर्नल आरएस भंडारी, टूर्नामेंट सचिव डॉ. एनके सिंह, मुख्य नियंता डॉ. आरके सिंह, आयोजन सचिव एपी अग्रवाल, डॉ. मोहीउद्दीन अंसारी, डॉ. आरके पांडेय व डॉ. राजीव रंजन ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इसके बाद पायनियर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। ग्रेस पब्लिक स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, ऋषभ संगीत विद्यालय, एमएलके महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के स्वागत भाषण के बाद महाराजकुमार ने मशाल प्रज्ज्वलित करके टूर्नामेंट के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन समारोह का संचालन शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डीके चौहान ने किया।


समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जिपं सदस्य, अजय सिंह, पीस पार्टी जिलाध्यक्ष शाबान अली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार सिंह, सांस्कृतिक निदेशिका डॉ. नीरजा शुक्ला, गर्वनिंग बाडी सदस्य आजाद सिंह समेत तमाम प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें