फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीसीटीवी कैमरे से होगी करनैलगंज नगर की निगरानी

Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। अब करनैलगंज नगर में होने वाली गतिविधियों समेत अपराधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। नगर के भीड़भाड़ वाले आठ प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल ने बताया कि करनैलगंज बस स्टॉप पर चार कैमरे, हुजूरपुर मोड़ पर तीन कैमरा, मौर्य नगर चौराहे पर तीन कैमरा, हुजूरपुर क्रॉसिंग पर दो कैमरा, शहीद मर्द बाबा क्रॉसिंग पर दो कैमरा, चौक घंटाघर पर तीन कैमरा, सर्वामाई स्थान चौराहे पर तीन व यतीमखाना तिराहे पर तीन कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन

बताया कि करनैलगंज नगर में होने वाली गतिविधियों समेत अपराधियों पर नजर रखने में कैमरे से मदद मिलेगी। अभी तक हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो जाते थे, वारदात के बाद भी अपराधियों की धरपकड़ में परेशानी होती थी। मगर सीसीटीवी कैमरा लगने से वारदात के खुलासे में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें