फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जाम से नहीं मिल रही निजात, लोग हर रोज हो रहे परेशान

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वाहनों के अतिक्रमण से पूरा शहर जूझ रहा है। जिसने जहां चाहा वहीं वाहन पार्क कर दिया। महिला अस्पताल के सामने तो हर रोज एंबुलेंस जाम में फंस जाती है जिससे मरीजों की जान पर बन आती है। लेकिन अतिक्रमण हटवाने को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रतिदिन लोगों को सुबह-शाम दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय में नगर क्षेत्र में 300 से अधिक कॉम्पलेक्स व प्रतिष्ठान सड़क से बिल्कुल सटे हैं, लेकिन किसी में भी पार्किंग की व्यवस्था का इंतजाम नहीं है। जिसके चलते लोग सामान खरीदने के बहाने सड़कों पर गाड़ियां पार्क कर चले जाते हैं। वहां भीषण जाम लग जाता है और वाहनों के हॉर्न का शोर गूंजता रहता है। यह जाम तभी खुलता है जब पुलिस आती है और घंटों मशक्कत करती है।
सोमवार को जिला महिला अस्पताल के सामने संचालित एक शॉपिंग मॉल के सामने दर्जनों बाइक खड़ी रहीं। वहीं, पटरी पर फल व ढेला वालों का कब्जा है। जिसके चलते गुरुनानक चौराहा से लेकर चौक बाजार तक लंबा जाम लगा रहा। इसी जाम में तीन एंबुलेंस फंसी रहीं। इस दौरान पुलिस का कोई कर्मी भी दिखाई नहीं पड़ा। इसी तरह एलबीएस से लेकर रेलवे स्टेशन तक जगह-जगह जाम की स्थिति दिखाई पड़ी।
विज्ञापन



पुलिस की लापरवाही भी कारण

शहर के मुन्नन खां चौराहे पर रविवार की देर रात घंटों जाम लगा रहा। झंझरी ब्लॉक जाने वाली सड़क पर सद्भावना पुलिस चौकी के पास निजी कार बेतरतीब खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम का प्रमुख कारण ये कार भी रही। रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस चौकी में कोई नहीं दिखा। बाद में जानकारी हुई कि कार पुलिसकर्मी की ही है।

सड़क पर खड़े वाहनों के हो रहे चालान
शहर के चौक चौराहों पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए यातायात पुलिस काम कर रही है। सुबह शाम स्कूल और ऑफिस के समय ट्राफिक का लोड बढ़ जाता है। इससे कहीं-कहीं जाम भी लगता है। यातायात पुलिस की टीम को इसके निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर वाहन पार्क करने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सौरभ वर्मा, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें