फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कॉलेज में सड़क सुरक्षा की शपथ, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

Sun, 11 Jan 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एआरटीओ आरसी भारतीय की अगुवाई में राजा देवीबख्श सिंह अवधराज सिंह पीजी. कॉलेज, डुमरियाडीह में रविवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एआरटीओ ने सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। कार्यक्रम के बाद एआरटीओ आरसी भारतीय की अगुवाई में विशेष अभियान भी चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। ओवर स्पीड में 17, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 10 तथा खतरनाक ड्राइविंग के 12 मामलों में कुल 39 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें