फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाही पर संग्रह अमीन निलंबित

Tue, 18 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील के संग्रह अमीन योगेंद्रनाथ मिश्र को लापरवाही बरतने के आरोप में उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने निलंबित कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने निलंबन आदेश में कहा है कि ग्राम खरगू चांदपुर क्षेत्र के संग्रह अमीन योगेंद्रनाथ मिश्र राजस्व की वसूली में लापरवाही बरतते हुए अभिलेखों को दुरुस्त नहीं कर सके। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ रहता है। इसके साथ ही वसूली कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय से संबद्ध रखा गया है। योगेंद्रनाथ पर बकायेदारों से मिलीभगत करके वसूली में लापरवाही बरतने एवं तुलसी ट्रेडर्स नवीन गल्ला मंडी के विरुद्ध जारी आरसी पर वसूली की कार्रवाई न करने का आरोप है। इसी के चलते ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें