फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हवा का रुख बदलने से अचानक बढ़ी ठंड

Thu, 21 Nov 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बुधवार रात अचानक सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों के हवाएं आ रही हैं। जिनकी रफ्तार करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बृहस्पतिवार को भोर से सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों के आवागमन में समस्या रही। नौ बजे के बाद दृश्यता सामान्य हुई। वहीं, ठंड बढ़ने के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व इमरजेंसी में 1634 मरीजों का उपचार हुआ। जो आम दिनों से करीब 200 अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड की आमद हो चुकी है। अगले दो दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें