फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सहकारिता चुनाव में पर्चा न देने का आरोप, सपा का प्रदर्शन

Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
समिति के बाहर प्रद्रर्शन करते हुए।
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 130 साधन सहकारी समितियों पर प्रबंध कमेटी संचालक के लिए 1170 लोगों ने दावेदारी पेश की। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सत्ता के दबाव में प्रशासन की ओर से नामांकन पत्र न दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे से प्रबंध कमेटी सदस्य निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रकिया शुरू हुई। समितियों पर नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। परसपुर विकासखंड के साधन सहकारी समिति काशीपुर (खरगूचांदपुर) में शाम चार बजे तक सचिव व अधिकारी नहीं पहुंचे। जिस पर सपा के जिला पंचायत सदस्य बिन्नू दूबे ने सत्ता पक्ष के दबाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बैठे हैं, लेकिन उनका नामांकन पत्र लेने कोई अधिकारी नहीं आया। जिससे वह चुनाव से वंचित रह जाएंगे। ज्ञान तिवारी ने बताया कि वह काशीपुर उत्तरी से डेलीगेट के लिए नामांकन करना चाहते थे लेकिन चार बजे तक नामांकन पत्र लेने कोई नहीं आया। प्रदर्शन कर रहे सोनू ने बताया कि वह नामांकन करना चाहते थे, लेकिन सत्ता के दबाव में उनका नामांकन पत्र नहीं लिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बिन्नू दूबे ने बताया कि उनकी पार्टी के लोगों को नामांकन नहीं करने दिया गया, जिलाधिकारी ने अश्वासन दिया है कि उनका नामांकन भी शामिल किया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। जबकि सहकारिता के सहायक निबंधक अशोक कुमार का दावा है कि देर शाम तक सभी समितियों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिन समितियों पर चुनाव होना है, वहां 16 मार्च को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 18 मार्च को प्रबंध समिति संचालकों के लिए मतदान होगा। निर्वाचित सदस्य सभापति व उपसभापति का चुनाव करेंगे। 19 मार्च सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक सभापति व उपसभापति के चुनाव की सभी प्रकिया पूरी होगी।

सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक मतदाता सूची की अनंतिम सूची प्रकाशित होगी। नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक अंतिम सूची जारी होगी। साढ़े नौ बजे से दस बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसी क्रम में तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें