फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली गुल होने से नहीं मिली सीएनजी

Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक भरिया लखनीपुर संपर्क मार्ग पर बीच रास्ते में पड़ा एचटी लाइन का पोल व तार। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आंधी-बारिश के बाद जिले में रविवार को भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। बिजली के अभाव में सीएनजी पंपों पर आपूर्ति ठप रही। सीएनजी के लिए वाहन चालक घंटों कतार में खड़े रहे। इंतजार के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन से जारी बारिश व तेज हवा से रविवार को कुछ राहत रही। मगर रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में जगह-जगह आंधी-बारिश से नुकसान दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट में सागौन का पेड़ गिरने से बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। विकास भवन परिसर में भी पेड़ की डालियां पड़ी रहीं। कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए और एलटी लाइनें पोल से नीचे आ गईं। हाउसिंग कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में भी तार टूटने से आवागमन प्रभावित रहा। एडीएम आवास परिसर में पेड़ गिरने से बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई।
अंबेडकर चौराहे के पास सीएनजी पंप पर पहुंचे आईटीआई निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे से बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। पंप कर्मी भी बिजली बहाल होने का समय नहीं बता पा रहे थे।
विज्ञापन

मंगुरा बाजार से पहुंचे सूरज शुक्ल ने बताया कि करनैलगंज और तरबगंज में सीएनजी नहीं मिली तो गोंडा आए, लेकिन यहां भी बिजली न होने से निराश होना पड़ा। पृथ्वीनाथ से सीएनजी लेने पहुंचे आनंद कुमार ने बताया कि वह सुबह से कतार में खड़े हैं। तीन दिन से सीएनजी नहीं मिलने के कारण सवारियां नहीं ले जा पा रहे हैं। पंप कर्मियों के मुताबिक बिजली न होने से सीएनजी भरना संभव नहीं है।

बैंकों में ठप रहा कामकाज
आरबीआई के निर्देश पर रविवार को खुले बैंकों में भी बिजली संकट के कारण कामकाज प्रभावित रहा। कटरा बाजार से रुपये निकालने विकास भवन स्थित इंडियन बैंक की शाखा पहुंचे सर्वादीन ने बताया कि बिजली न होने का हवाला देकर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक नगेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना दी गई थी लेकिन दोपहर बाद तक कोई विद्युतकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी और लेनदेन प्रभावित रहा। जिले की अन्य बैंक शाखाओं में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कामकाज प्रभावित हुआ।

शहर प्राथमिकता से बहाल कराई जा रही बिजली
अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय ने बताया कि आंधी-बारिश से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह तार टूटकर गिर गए हैं। टीमें लगाकर प्राथमिकता के आधार पर लाइनें दुरुस्त कराई जा रही हैं। जहां पोल टूटे हैं, वहां भी काम कराया जा रहा है। शहर की बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें