फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएम के उप सचिव ने दिए जांच के आदेश

Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विकासखंड करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित गांव नकहरा में विकास के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर मुख्यमंत्री के उप सचिव भास्कर चंद्र कांडपाल ने जिलाधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। नकहरा निवासी मनोज कुमार ने सितंबर माह में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें गांव में कई योजनाओं के तहत धन निकालने के बावजूद काम नहीं कराए जाने की शिकायत की थी। विधायक निधि से बनी सड़क का दोबारा पैसा निकालने, बिना निर्माण के ही 15 लोगों को पशु शेड का लाभ देने सहित अन्य बिंदुओं पर शिकायत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के उप सचिव ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को जांच करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें