फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निस्तारण में लापरवाही पर रोका सीएमओ का वेतन

Tue, 02 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतना सीएमओ को भारी पड़ा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर सीएमओ डॉ. संत लाल पटेल का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। डीएम ने चेताया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों और लेखपालों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का फीडबैक असंतोषजनक पाया गया है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पुराने लंबित मामलों की नियमित सुनवाई कर अधिक से अधिक वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में एडीएम आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अपर आयुक्त राजेश यादव ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें